रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC ) 69वां स्थापना दिवस सोमवार को बीजपुर के बीमा सेवा केंद्र पर धूमधाम से मनाया गया । केंद्र संचालक एवं एलआईसी अभिकर्ता परशुराम पाल ने सोमवार को बीजपुर स्वागत द्वार के पास स्थित बीमा सेवा केंद्र में सभी अतिथियों का स्वागत किया व केक काटकर एवं उपस्थित लोगों में मिठाइयां बांटकर भारतीय जीवन बीमा निगम का 69वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया । इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले लोगों में बचत की आदत नहीं होती थी अब एलआईसी अभिकर्ता घर-घर जाकर सेवा दे रहे हैं जिससे लोगों में बचत की आदत बढ़ रही है एलआईसी के माध्यम से छोटी-छोटी बचत कर भविष्य में आने वाली बड़ी परेशानियों से निपटा जा सकता है । उन्होंने लोगों से पॉलिसी लेने एवं भविष्य सुरक्षित करने का आग्रह किया ।
इस दौरान सुरेंद्र बुंदेला बृजेश कुमार मनीष बुंदेला समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।।










