चोपन सोनभद्र बैरियर वार्ड 10 में ग्रामवासी आश्रम के बगल से बन रहा आरसीसी रोड में घोर अनियमितता का लगा आरोप। नमामि गंगे के जिला संयोजक महेन्द्र केशरी ने आरोप लगाया कि अच्छी खासी सड़क को तोड़कर पुनः निर्माण कराया जा रहा है।
इस सड़क के बारे में जब अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल से पूछा गया तो अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सड़क ऊची होने के कारण सड़क की पानी घरों में जा रहा था। जबकि मौके पर सड़क से सभी मकान का बुनियाद ऊपर है और मकान में अंदर जाने के लिए सीढ़ी बनी हैं।
नमामि गंगे के संयोजक का कहना है जब सड़क को मकान एव नाली से नीचे करना था तो सड़क को तोड़कर उसी कचड़े को फिर क्यो पाटा जा रहा है। यह भ्र्ष्टाचार नही तो और क्या है।
सड़क का निष्पक्ष जांच करने के लिए महेंद्र केशरी ने अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा । इसपर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय टीम गठित कर दिए है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही होगी।











