रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) आगामी दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को स्थानीय बीजपुर बाजार में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में धूमधाम से पूजा संपन्न कराने हेतु पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ० गिरजा शंकर पांडे ने उपस्थित जनसमुदाय से सौहार्दपूर्ण माहौल में नई कमेटी का गठन करने का आह्वान किया । बैठक में सर्वसम्मति से विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह को अध्यक्ष चुना गया अन्य पदाधिकारियों में नागेंद्र सिंह व राजेश सिंह को उपाध्यक्ष, रविन्द्र गुप्ता व मुन्ना प्रसाद को महामंत्री एवं विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जिसका सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से अनुमोदन किया । चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कर बधाई दी गई । कार्यक्रम का सफल संचालन उपेंद्र प्रताप सिंह ने किया । बैठक में मुख्य रूप से लल्लन सिंह, बृज किशोर मोदनवाल, नागेंद्र सिंह गोविंद गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में व्यवसाई शामिल रहे ।।










