• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

मांची में जल, जंगल, जमीन के लिए लगा लाल सलाम का नारा।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
August 29, 2025
in सोनभद्र
0
मांची में जल, जंगल, जमीन के लिए लगा लाल सलाम का नारा।।
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मांची में जल, जंगल, जमीन के लिए लगा लाल सलाम का नारा ।

राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के मांची में जन समस्याओं को लेकर आयोजित हुआ भाकपा का जन चौपाल।

नगवां बांध को स्थापित कराने का ग्रामीण आज भी झेल रहे हैं विस्थापन का दंश।

सोनभद्र। वैनी । खलियारी ।
शुक्रवार, सदर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र मांची गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले विगत गुरुवार की देर शाम तक चला ग्रामीणों का जन चौपाल । जहां विभिन्न समस्याओं के साथ जल, जंगल, जमीन व मौलिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए लाल सलाम के नारे का आगाज़ किया और पार्टी के बैनर तले अपनी समस्याओं को लेकर लड़ाई को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई । जन चौपाल में नगवां बांध के विस्थापितों और जलमग्न हुए गांव के लोग उपस्थित रहे । जहां उपस्थित लोगों ने अपनी व्यथा और दर्द को बयां करते हुए कहा कि बांध निर्माण के दौरान उन्हें पास के जंगल क्षेत्रों में ज़मीन दे कर बसाया गया था। लेकिन उन्हें उस जमीन पर मालिकाना हक आज तक नहीं दिया गया है। आज स्थिति यह है कि उस जमीन को वन विभाग अपनी बात जमीन बता कर उन्हें कई प्रकार से प्रताड़ित कर रहा है। वन विभाग उनकी खेती को जेसीबी मशीन से नष्ट कर उन्हें बेदखल करने की पूरी कोशिश कर रहा है और मानसिक व आर्थिक शोषण करते हुए मुकदमे दर्ज कर रहा है। जबकि नौ गांव के सैकड़ों की संख्या ग्रामीणों ने नगवां बांध को स्थापित कराने में उन्होंने अपने पूर्वजों की जमीन और अपने बने बनाए घर गृहस्थी का त्याग कर दिया है। आज स्थिति विपरीत हो गई है, लोग अपने को बेघर समझ कर बंजारे की तरह जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। लोगों के पास मतदाता परिचय पत्र है, राशनकार्ड है, आधार कार्ड है, वह सभी प्रकार के चुनावों में वोट भी देते आ रहे हैं, लेकिन सवाल बना हुआ कि उनके रहने वाली वह जमीन कहां है ? वह किसी स्थाई जमीन के मालिक नहीं है जिस आधार पर उपरोक्त कागजात बना दिया गया, वह मतदाता तो है पर उसके मकान का क्या पता है , यह किसी को पता नहीं , जो एक गंभीर सवाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम ग्रामीण आज भी नगवां बांध के निर्माण के दौरान से विस्थापित होकर विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। इस क्षेत्र में वन विभाग द्वारा वनाधिकार कानून का अधिनियम के तहत सही से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। वन विभाग और संबंधित अधिकारी तीन पीढ़ी का रिकॉर्ड मांग रहे हैं, जबकि वन अधिकार अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लगाम लगाने की मांग की और विस्थापन नीति और वनाधिकार का लाभ दिलाने की बात कही, नहीं तो वह इसके लिए लामबंद हो कर लाल झंडे के नीचे बड़े आंदोलन का रास्ता अख़्तियार करेंगे।
जहां जन चौपाल को भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, सहसचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड चन्दन प्रसाद ( पूर्व प्रधान – डोरिया) व कामरेड राम जनम मौर्या ने संबोधित किया और ग्रामीणों की समस्यायों को प्रशासन तक पहुंचाने तथा समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन की बात कही। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में कांता, सुरेश, अमरनाथ अगरिया, नंदू गुर्जर, रामराज, रामपति बिंद, नौरंग अगरिया, करमू अगरिया व नन्दू यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांची के प्रधान भुनेश्वर जी ने तथा संचालन सरोज मास्टर जी ने किया।
……

Previous Post

अधिवक्ता के साथ मार पीट करने वाले लेखपाल के विरुद्ध कठोर करवाई करे सरकार–राकेश शरण मिश्र।

Next Post

एनटीपीसी रिहंद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य शुभारंभ।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
एनटीपीसी रिहंद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य शुभारंभ।

एनटीपीसी रिहंद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य शुभारंभ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio