
म्योरपुर / पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा को विद्युत सप्लाई देने वाली 256 केविए का ट्रांसफार्मर शनिवार को दोपहर मे जल गया था लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर सोमवार से ग्रामीणों का प्रदर्शन शुरू हो गया जिसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता ने मंगलवार को मिर्जापुर से दूसरा ट्रांसफार्मर माँगा कर बुधवार को दोपहर मे लगवाया इस दौरान उपभोगताओ का जमावाड़ा हवापट्टी चौराहे पर लगा रहा दो घंटे की कड़ी मसक्क्त के बाद जेसीबी मशीन से ट्रांसफार्मर को लगाया गया उपभोगता मु. अयूब,हरदीप सिंह, मोशीम, रवि जायसवाल, धर्मेंद्र अग्रहरी ने कहा की विजली बिना इन्वाटर फेल हो गया हैँ घरो मे एक बून्द पानी नहीं सबसे ज्यादा दिक्क़त फ्रेस होने मे हो रही हैँ आलम यह हैँ की शौचालय का प्रयोग करने वाले परिवारों को पानी के आभाव मे खुले मे जाना पढ़ रहा हैँ इस मामले मे विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया की आज दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर लग गया हैँ तीन चार घंटे चार्ज कर के शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी










