
क्षेत्र मे कबाड़ दुकान जगह जगह खुलने से चोरी के सामान की आसानी से हो रही खपत
एक वर्ष के भीतर दूसरी बार बैटरी चोरी की घटना को दिया अंजाम
म्योरपुर / पंकज सिंह
म्योरपुर कस्बा मे मंगलवार को उस समय ट्रेक्टर स्वामी की आंख खुली की खुली रह गयी ज़ब वह ट्रेक्टर किसी काम के लिए स्टार्ट करने गया ज़ब देखा तो चोरो ने बैटरी का बॉक्स तोड़ कर तार काट कर बैटरी ले कर फरार हो चुके थे वाहन स्वामी अजित जायसवाल ने बताया की दो महीने पहले मैंने अपने ट्रेक्टर मे एमरान कम्पनी का नया बैटरी लगाया था जिसकी क़ीमत 8200 सौ रूपये थी दो दिन पहले घर के पास ट्रेक्टर मैं खड़ा किया था आज मैं किसी को जनरेटर ले जाने के लिए ट्रेक्टर के पास गया तो बैटरी गायब थी उन्होंने बताया की एक वर्ष पहले भी मेरे ट्रेक्टर से बैटरी चोरी हुआ था आज फिर चोरी हो गया मुझे कबाड़ी दुकानदार पर शक हैँ उनके दुकान पर चोरी की गयी चीज वहा आराम से बिक जाती होंगी कहा की कस्बा से बैटरी चोरी हो जाना चिंता का विषय हैँ मेरे द्वारा म्योरपुर थाना को लिखित तहरीर दे कर बैटरी चोरो को पकड़ कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की हैँ
सूत्र बताते हैँ थाने क्षेत्र मे दो ती किलोमीटर पर कबाड़ की दुकान खुली हुई हैँ जो बिना किसी डर भय के इस तरह के सामान खरीद कर बाहर बेच रहे हैँ सूत्रों की बात पर भरोसा करे तो हर हप्ते इस दो दिन कबाड़ दुकानदार अपने यहाँ से एक एक ट्रक बिना जीएसटी पेपर के मालबाहर भेजते हैँ जैसे ही उनका ट्रक हाथीनाला थाना पार हो जाती हैँ उनका माल एक नम्बर हो जाता हैँ एवं दुद्धि के एक बड़े कबाड़ी के पास भी पहुंच जाता हैँ तो भी सुरक्षित हो जाता इस प्रकार चोरी के माल को कबाड़ ब्योसाइयो द्वारा सामान को आसानी से पचा लिया जाता हैँ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान इस ओर आकृष्ठ कराते हुए कस्बा बढ रही चोरी की घटना को रोकने की मांग के साथ इन कबाड़ दुकानदारो की दुकान की जाँच करने की मांग की हैँ
इस मामले मे म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया की चोरी की घटना की जानकारी मिली हैँ कस्बा के सभी लोग सीसी कैमरा लगवाने का प्रयास करे इससे चोरी की घटना मे कमी आएगी इस बैटरी चोरी की घटना को मैं गंभीरता से देखता हु चोरो को पकड़ने की पुलिस हर सभव प्रयास करेगी










