रिपोर्ट – जितेन्द्र कुमार मौर्य करमा सोनभद्र।

सोनभद्र। थाना करमा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि थाना करमा में दर्ज मुकदमा संख्या 106/2025 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष, काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में गठित टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर बैडाड़ तिराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रकाश तथा कांस्टेबल शैलेष सिंह शामिल रहे।










