
फोन करने पर फोन रिसिब नहीं कर रहे विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा के बाजार एव कस्बा को सप्लाई देने वाली ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटे से खराब हो गयी हैँ जिस कारण बाजार एव कस्बा मे आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गयी हैँ उपभोगता मु.अयूब, नशीम,संजय, राजू केशरी, अवधेश सिंह, राजेश, रविन्द्, राजू,उमेश आदि का कहना हैँ की विद्युत विभाग द्वारा सभी का स्मार्ट मीटर लगा दिया गया हैँ बिल अधिक हो जाने पर लाइट काट दिया जाता हैँ पर पिछले 24 घंटे से ट्रांसफार्मर खराब हैँ इस पर विभाग का कोई ध्यान नहीं हैँ आरोप लगते हुए कहा की कल तीज का त्योहार हैँ महिलाये घर का काम नहीं कर पा रही इन्वाटर भी जबाब दे दिया हैँ फोन करने पर विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैँ उपभोगताओ ने आरोप लगाया की जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया या नहीं बनवाया गया तो हम उपभोगता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिमेदारी विद्युत विभाग की होंगी वही इस मामले पर विद्युत विभाग के कार्यालय पर जा कर बात किया गया तो कार्यलय के बाबू ने बताया की एसडीओ सर मीटिंग मे जिले पर गये हैँ आप लिखित मे दे कर विद्युत विभाग के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत करे वही ज़ब विद्युत विभाग के जेई एव एडिओ सर फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन रिसिब नहीं किया गया










