रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र):जुलाई अगस्त महीने में मछलियों के प्रजनन काल का समय होता है इस लिए जलाशयों से मछली मारने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहता है।बावजूद मछली माफिया रात के अंधेरे का लाभ लेकर रिहंद जलाशय से नाव द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो कुंतल मछली मारने से बाज नही आ रहे हैं।बताया जाता है कि बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती महरीकला खम्हरिया पिण्डारी बंकामोड़ वोटप्वाइंट काजर पानी सहित लगभग एक दर्जन स्थानों पर रात में मछलियों को निकाल कर धंधेबाज बर्फ में पैकिंग कर बाहर की मंडियों सहित रेणुकोट बीजपुर दुद्धि डाला ओबरा शक्तिनगर अनपरा आदि के बाजार में खुलेआम बेच रहे हैं।प्रजनन काल मे मछलियों के शिकार से दुर्लभ प्रजाति की मछलियों का सफाया हो रहा है तो ऐसे में अन्य जलीय जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है।इस बाबत मत्स्य अधिकारी पिपरी राकेश ओझा ने कहा कि रिहंद डैम से मछली का टेंडर समाप्त हो गया है 30 अगस्त को नया टेंडर होना है।विभाग में कर्मियों की कमी है बावजूद हम लोग एक दिन गए थे कुछ लोगों को पकड़ा गया था और उनकी नाव वगैरह तोड़ दी गयी थी और चेतावनी भी दी गयी है। डीएम एसपी को पत्र भी लिखा गया है जल्द पुलिस बल के साथ अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई की योजना है।










