मिलिन्द कुमार
घोरावल (सोनभद्र)।
भारतीय इंटर कॉलेज, घोरावल में हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से आई ज्योति कलश यात्रा का समापन शुक्रवार की रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश पूजन से हुई। इसके उपरांत 121 दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन कर वातावरण को आस्था और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कर दिया गया। उपस्थित जनसमूह ने गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण कर मंगलकामना की।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और विद्यालय परिवार शामिल हुआ। पूरा परिसर दीपों की रौशनी और भजनों से आलोकित हो उठा।
कार्यक्रम में हरिद्वार से आए आचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम कर्मयोगी, अवधेश सिंह, राम लखन और जयप्रकाश ने उपस्थित लोगों को ज्ञान की बातें बताईं। कार्यक्रम में भजन कीर्तन और सत्संग का आयोजन भी किया गया। इसके बाद सभी ने सहभोज में हिस्सा लिया। शनिवार की सुबह कलश यात्रा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में आचार्य गणेश देव पांडेय, पारसनाथ, बाबा, अशोक अग्रहरि, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार मानव, संजय मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, मयंक दुबे, विजय अग्रहरि, अभिषेक कुमार उर्फ मोनू, बुद्धसेन और चन्दन चौरसिया अपने परिवार के साथ सेवा में लगे रहे।











