मिलिन्द कुमार

घोरावल, सोनभद्र।
लगातार हो रही बारिश का असर क्षेत्र की धान की फसलों पर मिश्रित रूप से दिखाई दे रहा है। घोरावल तहसील के कई गांवों में खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। दूसरी ओर जहाँ समय पर पानी की जरूरत थी, वहाँ बारिश से धान की फसल को राहत भी मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
किसानों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह संतुलित रही तो धान की अच्छी पैदावार हो सकती है, लेकिन अत्यधिक जलभराव होने पर पौधों के सड़ने का खतरा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि जल निकासी की व्यवस्था बनाकर फसलों को बचाया जा सकता है।










