मिलिन्द कुमार

घोरावल। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल एवं सफल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी (सीओ) घोरावल द्वारा कर्मा क्षेत्र में व्यापक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुलिस गश्त व्यवस्था की गई।
सीओ राहुल पांडेय ने पुलिसकर्मियों को जनता से संवेदनशील व्यवहार अपनाने, अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। और कहा कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है।










