- जनपद न्यायाधीश ने बुलाई बैठक, नोडल एवं न्यायिक अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों, बैंक प्रबंधकों को दी हिदायत *
-देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर को एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 30 सितम्बर तक -जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह
सोनभद्र स्टेट मीडिया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह ने आवश्यक बैठक आहूत की।
बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारियों, न्यायाधीशों, मजिस्ट्रेटों, बैंक प्रबंधकों को जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रामसुलीन सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को देशभर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक, शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट आर्बिट्रेशन एवं पेटट्टी ऑफेंसेस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण के वादों, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधित एवं सेवानिवृत्ति के परिवाद से संबंधित विवाद, राजस्व वाद, सुलह योग्य प्री लिटिगेशन के मामले को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह (चतुर्थ) प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र, अशोक कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सोनभद्र’ अमित वीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक, प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ, इंडियन बैंक, मुख्य शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक सोनभद्र आदि उपस्थित रहे। जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी है।










