सोनभद्र।
सोनभद्र के कोन ब्लॉक स्थित करलई गांव के कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा सामने आया है ।स्कूल की जांच के दौरान आटे और चावल में कीड़े पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को दिए जा रहे केले भी सड़े हुए थे।
विद्यालय की स्थिति अत्यंत खराब है। शौचालय में घास-फूस और कूड़ा-कचरा भरा है। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गंदे पानी का इस्तेमाल न सिर्फ पीने में बल्कि भोजन पकाने में भी किया जा रहा है।











