मिलिंद कुमार

सोनभद्र। पर्यावरण बैंक और ग्रीन गर्ल्स के संयुक्त तत्वावधान में आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शीतला मंदिर चौराहा से शुरू होकर स्वर्ण जयंती चौराहे तक निकाली गई। पदयात्रा के बाद नेहरू पार्क में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर ग्रीन गर्ल्स की डॉ. वीणा सिंह ने कहा कि प्रदूषित वातावरण से आजादी पाने के लिए हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। वहीं डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि प्रकृति के करीब रहकर हम काफी हद तक निरोग रह सकते हैं।
कार्यक्रम में योगाचार्य अनीता गुप्ता, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. जय लक्ष्मी गुप्ता, वीना गुप्ता, देवानंद पाठक, क्रांति सिंह, राजा राम दुबे, राकेश चौधरी, श्याम, अभिषेक मिश्रा, सुनील सिंह, गेंदा लाल, भीम सिंह, परमानंद, बृजेश श्रीवास्तव, रीता गुप्ता, उर्मिला यादव, श्वेता दुबे और अर्चना जायसवाल सहित कई लोग शामिल रहे।










