गोदाम में 200 बोरी यूरिया लेने पहुंचे डेढ़ हजार किसान,
भीड़ देख सचिव कार्यालय छोड़ भागे पुलिस से मांगी मदद,
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर ब्लॉक परिसर स्थित लैंपस में बुधवार को यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों ने डेरा जमा लिया और सचिव को घेर कर यूरिया की मांग की गोदाम में 200 बोरी यूरिया और बाहर डेढ़ हजार किसानों को देख सचिव ने पुलिस से मदद मांगी घंटों इंतजार के बाद पुलिस नहीं पहुंची तो भीड़ देख सचिव ताला बंद कर निकल लिए। फिर भी किसान डेरा जमाए रहे। साबिर हुसैन, पूर्व प्रधान राजा राम, मुकेश, लाल जी ,शरफुद्दीन, चंद्रशेखर, नंदलाल, विनोद,संतोष जायसवाल, अजय, मुराद अहमद ,सहित किरबिल के जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि इस समय धान की फसल को यूरिया की जरूरत है और सरकार हम लोगो को खाद उपलब्ध न करा के 60 फीसदी बाजार और 40 फीसदी किसानों को खाद दे रही है।इससे किसान खेत में खाद नहीं डाल पा रहे है। किसानों ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं जिसका लाभ बाजार के लोग ऊंचे दाम पर खाद बेच पैसा कमा रहे है।किसानो की आय दो गुनी करने का वादा करने वाली सरकार आज हमें यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही हैँ यह किसानों के साथ ना इंसाफी है जिसे किसान कभी नहीं भूल पाएंगे। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल प्रयाप्त मात्रा में यूरिया डी ए पी उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले को लेकर सचिव नारायण पटेल ने कहा कि जब पर्याप्त मात्रा में खाद जिले से मिल नहीं रहा तो हम क्या करे। हमे जितना मिला है उतना बाटूंगा लेकिन इतनी संख्या में किसान जमा है तो हम क्या करे।
आईपीएफ का जिला सयोजक कृपा शंकर पनिका ने कहा की लैम्पस के अधिकारी बोल रहे हैँ हमारे पास 200 बोरी का स्टॉक हैँ करीब हजार किसान आ गया हैँ सचिव द्वारा पुलिस को बुलाया गया था जिले से अधिकारी आने की बात कह सचिव और पुलिस यहां से चले गये जिससे नाराज हो कर किसान ब्लाक मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे हैँ वही किसानो का कहना हैँ ज़ब तक हमें यूरिया खाद नहीं मिलेगा तब तक हम यहाँ से नहीं जायेगे











