भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर सोनभद्र जनपद के चोपन मंडल में भाजपाइयों के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकल गया जिसमें चोपन मंडल के कोने-कोने से कार्यकर्ता उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम के बतौर और मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आदरणीय राम सकल जी विशिष्ट अतिथि ने झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की और कहा कि यह तिरंगा हमारे देश की शान है और हमारे वीर सैनिक जिन्होंने अपने प्राणों की बलि देकर इस देश को आजाद करवाया और ऐसे जवान जो हमारे देश के सीमाओं की रक्षा बड़े हैं मुस्तादी के साथ कर रहे हैं उन्हें की देन है कि हम और आप अपने घरों में चैन से सोते हैं यात्रा में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी जी ने कहा कि हमारे झंडे का सम्मान हमसे कहीं बढ़कर है हमारा झंडा इस देश देश की आन बान शान है और इस आन बान शान को हम जीते जी कभी झुकना नहीं देंगे जब तक शरीर में प्राण है तब तक हमें झंडे की शान को बरकरार रखेंगे भारत माता कि जय











