रामप्रवेश गुप्ता
बीजपुर ( सोनभद्र ) थाना क्षेत्र के सेवकामोड स्थित एक क्लीनिक को सोमवार की दोपहर सीएमओ सोनभद्र के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग बीजपुर की टीम ने सील कर दिया । जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सेवकामोड स्थित एक क्लीनिक की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोनभद्र में की गई थी शिकायत में बताया गया था कि उक्त क्लिनिक अवैध है इसी के मद्देनजर सीएमओ सोनभद्र के निर्देश पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजपुर के प्रभारी डॉक्टर राणा रणधीर ने अपनी टीम के साथ उक्त क्लीनिक की जांच पड़ताल किया संचालक के द्वारा समुचित जवाब ना दे पाने के कारण उक्त क्लिनिक को सील कर दिया गया व तीन दिन के भीतर संचालक को वैध कागजात के साथ सीएमओ कार्यालय तलब किया गया । जांच टीम ने बताया कि क्षेत्र में अनेक अवैध क्लिनिक संचालकों द्वारा मरीजों के शोषण की शिकायत लगातार मिल रही है उसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है अवैध क्लिनिक संचालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।।











