अभिषेक शर्मा

डाला(सोनभद्र) श्रावण मास के चौथे सोमवार के दिन हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की ही भांति परंपरागत कांवर यात्रा निकाली गई। जिसमें दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चोपन नगर स्थित सोनेश्वर घाट से जल लेकर पैदल झाकियों संग पदयात्रा करते हुए नगर पंचायत डाला बाज़ार स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का आयोजन हर हर महादेव कांवर सेवा समिति द्वारा निरंतर 9 वर्षों से संयोजक/संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया जाता रहा है। इस कांवर यात्रा का आयोजन अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में व संरक्षण मंडल व्यवस्थापक अंशु पटेल, अवनीश पांडे, अमित सिंह व रामू गौड़ की देख-रेख में किया गया। जिसमें दो हजार से अधिक की संख्या में शिव भक्त व श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के प्रारंभ होते ही चोपन नगर में महादेव कांवर सेवा समिति द्वारा कई स्थानों पर श्रद्धालुओं हेतु जल पान की व्यवस्था कराई गई थी, तत्पश्चात मां वैष्णो देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया, तत्पश्चात होटल एस एस द्वारा श्रद्धालुओं को निशुल्क आइस्क्रीम खिलाया गया। यात्रा के क्रम में समाजसेवी अमित मुद्गल, पप्पू विश्वकर्मा, रवि शर्मा, संजय मित्तल, संजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती देवी, भाजपा नेता संतोष कुमार बबलू, गौतम चौधरी व एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को अपने-अपने स्थान पर शरबत पिलाया गया व पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के आमंत्रण पर अंजुमन हुसैनी हैदर कमेटी, डाला व मानस परिवार द्वारा डाला नगर के प्रवेश पे मस्जिद पर और यात्रा के अंत में शहीद स्थल पर कांवरियों पर पुष्पवर्षा की गई। साथ ही भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल द्वारा कांवरियों में पानी व फल बंटवाया गया। यात्रा का समापन सभी श्रद्धालुओं द्वारा श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, डाला पर जलाभिषेक कर की गई। कार्यक्रम के आयोजन में हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के महामंत्री प्रशांत पाल, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह पंकज, कोषाध्यक्ष शिवम बरनवाल, विनीत पांडे, अमित मिश्रा, विकाश जैन, नन्हे मिश्रा, धर्मु, किशन, अदनान, शमशेर, गौतम , आदि लोग मौजूद रहे।










