म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्रा. वि. महुआँरी टोला मे स्थित रसोई घर का ताला तोड़ के बर्तन सहित खाद्य पदार्थ पर चोरो ने हाथ साफ कर फरार हो गये
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय शनिवार को अपने समय से खोलने गये अध्यापक विजय यादव ने गेट खोल कर अंदर जैसे पहुँचे किचन रूम का ताला टुटा देख भौचक रह गये ज़ब उनके द्वारा सामान चेक किया गया तो कुकर, थाली, खल,बट्टा,पवना, सुप, प्लेट,गैस चूल्हा,स्टील गिलास, बाल्टी गायब गिलास गायब मिला जिसकी सुचना शिक्षक द्वारा अपने उच्चाधिकारियो एव म्योरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर सुचना दिया गया हैँ उनके द्वार बताया गया की इससे पूर्व भी विद्यालय मे चोरी हो चूका हैँ चोरो के हौसला इस कदर बुलंद हैँ की वे विधालय को बार बार अपने टारगेट बना चोरी को अंजाम दे रहे हैँ उक्त घटना की सूचना म्योरपुर पुलिस को देकर अध्यापक ने उचित कार्यवाही की मांग की हैँ











