उपेंद्र तिवारी

विंढमगंज क्षेत्र में बीती रात दो चोरी की घटनाएं सामने आईं। बोम गांव में चोरों ने अलाउद्दीन की गुमटी का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। जब वह शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे अपनी दुकान खोलने पहुँचा तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ है और दुकान के बाहर सामान बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो गुमटी में रखा लगभग 80% सामान गायब था। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है।वहीं जाताजुआ गांव में संजय यादव के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह उठे और ट्रैक्टर के पास पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर में लगी बैटरी गायब थी। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।










