एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रो का दौरा व सम्पर्क कर लौटने के बाद पत्रकारों से बात चीत मे कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में पिछले 8 वर्षों से जब जब खरीफ और रवि की फसलों की बुवाई का समय आता है चाहे वह ‘धान’ का समय हो चाहे ‘गेहूं’ का, डाई और यूरिया सोसाइटी के गोदामों और प्राइवेट दुकानों पूरी मार्केट से गायब हो जाता है, सभी सचिवों का फोन नाट रीचेबल बताने लगता है। ‘खाद’ समितियों के गोदामो और दुकानों की बजाय जमाखोरो के अड्डो पर डंप कर लिया जाता है रात में वहां से सप्लाई कर रसूखदारों और चहेतो तक पंहुचा , कर मुँह बंद करा दिया जाता है ; आम किसान डाई व यूरिया के लिए मारे मारे फिरते हैं या फिर 267 रुपए की यूरिया ₹400 में और 1350 रुपए की डाई 1600 से 1700 रुपए में ब्लैक मार्केटिंग के जरिए लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है , यहां तक की यूरिया की बोरी लेने के लिए जबरदस्ती जिंक, सल्फर, अन्य अनावश्यक चीजे थोप दी जाती है किसानों को मजबूरी में उसे खरीदना पड़ता है तब जाकर कही उनको खाद की बोरी नसीब हो पाती है।
गौरतलब हो धान की रोपाई 20 दिन से ऊपर हो गई है, इस समय पिक पीरियड चल रहा है रोपाई का खेतों में यूरिया और डाई की इसी समय सख्त जरूरत है अन्यथा फसलो की पैदावार आधी या उससे भी कम, ही रह जाएगी इसी समय किसानो को खाद की सख्त जरुरत है लेकिन सोसाइटियों और प्राइवेट दुकानों दोनों से यूरिया और डाई पूरी तरह से गायब है और पूरे जिले के किसानों में इस बात को लेकर के जबरदस्त आक्रोश व गुस्सा है।यह मसला चुकी अन्नदाता किसानों का मसला है और किसान किसी के एजेंडे मे नहीं हैं, वह सभी के एजेंडे से बाहर हैं। किसान की याद सिर्फ वोट के समय सरकार को आती है उस समय देश का हर नेता किसान का बेटा बन जाता है और जब खाद बीज की जरूरत पड़ती है तब वह सरकार बन जाता है।
राघवेद्र नारायण ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश के हालात कमोबेश ऐसे ही हैं किसानों को खाद दे नहीं पा रहे हैं और श्री अन्न और मोटा अनाज उगाने की बात कर रहे हैं। सरकार को यह तय करना है की किसानों की आय दुगनी करनी है की दलालो और जमाखोरो और बिचौलिओ की । केवल भाषण लंबा-लंबा और काम कुछ नहीं, मौजूदा मोदी जी की केंद्र सरकार देश को और यहां की जनता को 18वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। भाजपा यूरिया डाई ब्लैक करा कर के किसानो की आय दुगना करना चाहती है। मौजूदा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है और किसानो की आय दुगुनी करने का उसका दावा पूरी तरह से खोखला और बेबुनियाद है। इस तरह की नीतियों से इस जन्म में भाजपा किसानों की आय कभी भी दोगुना नहीं कर पाएगी ।
राघवेद्र नारायण ने सूबे की योगी जी की सरकार को और कृषि मंत्री से ख़रीफ की फसल के मद्दे नज़र पुरे प्रदेश मे किसानों को खाद की आपूर्ति को लेकर तत्काल आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने और कड़े कदम उठाने को कहा है। साथ ही साथ जिलाधिकारी सोनभद्र और जिला कृषि अधिकारी से इस बाबत तत्काल जमाखोरो के यहाँ छापेमारी कर उन्हें दण्डित करने और पुरे जिले के किसानों को सही दामों पर तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।











