मिलिंद कुमार

सोनभद्र। घोरावल तहसील अंतर्गत ग्राम अटवना, पोस्ट सरवत, थाना शाहगंज में चोरी के एक मामले को लेकर पुलिस की लापरवाही सामने आई है, जिससे गांववासियों में रोष व्याप्त है। घटना 18 जुलाई 2025 की बताई जा रही है, जब नंदू पुत्र राधेश्याम के घर से ₹9000 की नकदी चोरी हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी की आशंका कौशल तिवारी नामक युवक पर जताई गई थी, जिसपर पूर्व में भी चोरी के आरोप लगा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त युवक को गांव में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कौशल तिवारी को सौंपा गया और पूरे मामले की जानकारी दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूछताछ या विधिक कार्रवाई के आरोपी को छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि प्रधान कार्यालय के पास हुई इस चोरी की घटना और पुलिस की निष्क्रियता से गांव में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।










