ओमप्रकाश गुप्ता मारकुंडी
गुरमा,सोनभद्र। कुएं मे स्नान करते समय पैर फिसलकर कुए मे गिरने से 7 बर्षीय बालिका की डुबकर मौत हो गयी । घटना चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुडी के कुशहियाँ टोले की घटना शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे की है।टोले की रहने वाली सात बर्षिय बालिका कु0 रजंवती पुत्री महेंद्र गोंड शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे स्नान करने गयी थी उसी दौरान पैर फिसलने से कुए मे जा गिरी यह घटना देख परिजनो मे हडकंप मच गया किसी मे कुए मे आस-पास के लोगो ने बाहर निकालकर कर तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये जहा चिकित्सको ने रजंवती को मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर पंचनामे की कार्रवाई मे जुट गयी है।











