अभिषेक शर्मा (संवाददाता डाला)
डाला सोनभद्र – चौबीस घंटों से हो रही बारिश से जहां जीवन अस्त व्यस्त रहा वही नदी नालों में भी पानी की धार देखने को मिली रही है दिन गुरुवार को नगर स्थित बारी डाला के शव दाह स्थान सोन के किनारे बनाया गया है जहां स्थानीय लोगों शव लेकर जाहि रहे थे कि सड़के डूब जाने से दूसरे व कच्चे रस्ते से होक जाना पड़ा नदी में जल स्तर बढ़ने से शव दाह जाने वाले रस्ते को नदी ने अपने चपेट में लेलिया तो वही गोरादह , मलहिया टोला जाने वाले रस्ते पर नाव से लोगो का आना जाना हो रहा है। स्थानीय ने बताया कि आज गुरुवार सुबह से जल स्तर धीरे धीरे बढ़ता चला गया जिससे आने जाने वाले रास्तों में सोने जलस्तर बढ़ने से सड़के डूब गए है। आप को बताते चले कि बाढ़ सागर व कनहर डेम के फाटक खोले गए है जिससे कि सोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से निचले इलाकों में पानी भरता जा रहा है।











