जुगैल/सोनभद्र के चोपन ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चतरवार में बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल संशोधन हेतु कैंप का आयोजन किया गया है बिजली के बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर, की खंड स्तर पर मेगा कैंप का आयोजन 17, 18,19 जुलाई को किया गया है इस अवसर पर अवरअभियंता लोकनाथ द्वारा बताया गया कि दिनांक 17/07/25 को ग्राम गोठानी में, दिनांक 18/07/25 को ग्राम पंचायत खरहरा टोला देवखर और दिनांक 19/07/25 को चतरवार में कैम्प लगाया जाएगा। जिसके तहत बिल संशोधन खराब मीटर या बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया जाएगा अतः उपभोक्ताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस कैंप का लाभ उठाएं।











