ओमप्रकाश गुप्ता

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे मंगलवार की सुबह क्लोरिन गैस लदा टेलर वाहन अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ पर पलट गया, संजोग रहा की इस हादसे मे कोई जनहानि नही हुए वही चालक एंव खलासी बाल-बाल बच गये। ट्रक चालक सर्भदीन पुत्र सहजार निवासी नागझपुर थाना रामगढ जनपद अलवर( राजस्थान) ने बताया की वह रेनुकोट से क्लोरिन गैस की 25 टनल लेकर भीवाणी राजस्थान जा रहा था उसी दौरान मंगलवार की सुबह मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ मे अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस सूचना जिला अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव एंव गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच सभी क्लोरिन गैस टनल हटाने मे जुट गयी जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल रहा है।










