उपेंद्र तिवारी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के हीराचक गाँव के कनहर नदी किनारे स्थित टसर रेशम फॉर्म की भूमि पर यात्री सेड का निर्माण चर्चा का विषय बन गया हैं। कुछ लोगों ने रेशम विभाग की जमीन पर कनहर नदी किनारे यात्री सेड निर्माण को लेकर सवाल उठा रहें हैं तो कुछ ग्रामीणों का तर्क हैं कि वहां श्मशान घाट हैं जहाँ कई गाँव के लोग अंतिम संस्कार करते हैं जहाँ बारिश और धूप से बचने का कोई साधन नही हैं इसलिए यात्री सेड बन जाने से सहूलियत होगी। जबकि कई लोगों का यह आरोप हैं कि जिला पंचायत के सदस्य और ठेकेदार मिलकर सरकारी धन की बंदरबाँट करने के उद्देश्य से बस्ती और मेन सड़क से दूर यात्री सेड का निर्माण करा रहें हैं, जिसका वहां दुरपयोग के अलावा कोई उपयोग नही हैं।यात्री सेड निर्माण को लेकर शुरू से ही सवाल उठ रहें हैं, हालांकि उठते सवालों के बीच आनन -फानन में वहां काम शुरू करा दिया गया हैं।
इस संबंध में विंढमगंज रेंज के रेंजर इमरान खान ने बताया कि वनकर्मियों को भेजकर दिखवाते हैं यदि वन भूमि में निर्माण हो रहा होगा तो काम बन्द करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क़ीमत वन भूमि में कोई भी निर्माण बिना एनओसी नही होने दी जाएगी।
इस संबंध में राजकीय टसर रेशम विभाग के सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया हैं। उन्होंने बताया कि यात्री सेड निर्माण की नाप-जोख होते समय ही मना करने की कोशिश की गई थी लेकिन कुछ लोग निर्माण को लेकर आमादा हैं।









