मिलिन्द कुमार
डाला सोनभद्र राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट आफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी के डाइरेक्टर प्रोफेसर हरीश हिरानी जी के कुशल मार्गदर्शन में, अदानी फाऊंडेशन सलाईबनवा और राजीव गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (जायस अमेठी) के संयुक्त तत्वावधान मे भगवान् बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे जनजातीय गौरव वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत आदिवासी नौजवानों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाईबनवा पर एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ ए सी सी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी, RGIPT के डाक्टर दीपक द्विवेदी और डाक्टर अंकुर पांडेय जी ने संयुक्त रूप से किया,
कार्यक्रम में आदिवासी बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई,
इस अवसर पर अदानी फाऊंडेशन के सी एस आर हेड मनोज चौबे, प्रधानाध्यापक श्लेष जी, अध्यापक दीपा ज्योति और गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।











