मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को घोरावल नगर स्थित नगर पंचायत स्टेडियम पर नगरध्यक्ष रमजान अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे व पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव के समक्ष आगामी ग्राम पंचायत और विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने, संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने जिले में व्याप्त बिजली संकट और खाद की भारी किल्लत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने सरकार पर किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि किसानों को न समय से बिजली मिल रही है, न ही उचित दर पर खाद। प्रदेश सरकार सूबे में 5 हजार स्कूल बंद कर रही है और 27 हजार नए मदिरा के दुकान का लाइसेंस देने जा रही है। दुबे ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में कंपोजिट स्कूल खोले जाते थे जिसमें बच्चे अलग स्तर की पढ़ाई कर सके लेकिन भाजपा सरकार में मीरजापुर सोनभद्र जिला पहले ही जनजाति बाहुल्य होने के कारण शिक्षा के मामले में बहुत ही पिछड़ा है और स्कूल बंद होने के बाद बच्चों का क्या भविष्य होगा सरकार की क्या मंशा है। ये जनता को भी समझ नहीं आरहा है। एक तरफ स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर स्कूल बंद करो अभियान भी चलाया जा रहा है। यह सरकार की विफलता का प्रतीक है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह तैयार है। बैठक में युवा समाज सेवी रमेश पांडेय अशोक यादव, लतीफ अहमद दिनेश अग्रहरी श्री रामसिंह, बैसवार राम नरेश बैसवार मिलिंद रावत मनोज यादव प्रमोद यादव अजय यादव अरशद अहमद, सुशील दुबे कन्हैया पाल अनिल भारती आरिफ अंसारी, अमिलेश मिश्र, बरकत अली बनारसी शमशाद अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










