एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत, हरियाली के संकल्प को मिला जन सहयोग समाज कल्याण राज्य मंत्री के साथ कमिश्नर, डीएम और एसपी ने पौधारोपण कर दिया भावनात्मक संदेश, सोनभद्र में लगाए जाएंगे 1.37 करोड़ पौधे सोनभद्र। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को कमिश्नर बी.के. त्रिपाठी, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिले में व्यापक पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। जिला मुख्यालय स्थित सोन सुषमा पार्क परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संदेश के साथ इन वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधा लगाकर आमजन को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने की प्रेरणा दी।











