मिलिंद कुमार

घोरावल-घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को आशाओं की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर नरेंद्र सरोज ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इनमें संचारी रोग, दस्तक अभियान और टीकाकरण शामिल थे। साथ ही गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और संस्थागत प्रसव पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गर्भवती महिलाओं की PMSMA के तहत जांच सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बीसीपीएम अखिलेश कुमार सिंह और बीएमसी मांधाता सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सरोज, रुखसाना, विमलावती, मंजू, अनीता, जयागिरि, शांति और सुशीला सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।










