- अपील- मध्यस्थता योजना का लाभ उठाए जनता, नि:शुल्क खत्म करायें अपना मुकद्दमा-एडीजे शैलेंद्र यादव *
-अधिकार मित्र अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता और मध्यस्थता योजना से लाभ की जानकारी आमजनों तक पहुंचाएं।
सोनभद्र (स्टेट मीडिया)। अधिकार मित्र अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें, राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता और मध्यस्थता योजना से लाभ के विषय में जनता को अवगत करायें।
यह बातें हैं पराविधिक स्वयंसेवकों की मासिक बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने अधिकार मित्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकार मित्रों/परा विधिक स्वयं सेवकों के क्रियाकलापों की जानकारी ली तथा नव दिशा निर्देश से अवगत कराया। साथ ही साथी कमेटी के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की।
श्री यादव ने आह्वान किया कि आगामी 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वाद जो सुलह समझौते से निस्तारित हो सकें ऐसे भी वादकारियों को चिन्हित कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभ को बताया जाये एवं दोनों योजनाओं के अधिकाधिक प्रचार प्रसार पर बल दिया जाये।
इस अवसर पर पीएलवी/अधिकार मित्र, कमाल अहमद, रंजू भारती, निगार फ़रज़ाना, प्रदीप, सरिता लाहा, अजय मिश्रा, मनोज पाठक समेत अन्य अधिकार मित्र मौजूद रहे।
जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।











