मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल तहसील सभागार में जुलाई माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 140 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम और एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर शिकायतें राजस्व, जमीन विवाद और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी थीं। मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए 7 टीमें गठित कर गांवों में भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ अश्विनी कुमार, एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार नटवर सिंह समेत अन्य जिला और तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी एक घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने शिवद्वार धाम रवाना हो गए। वहां उन्होंने बाबा शिवद्वार धाम रोड, परिसर और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया।










