मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल में बिजली विभाग की लाचर व्यवस्था से नाराज नेता-अधिकारियों को चेताया, कहा- की अगर से सुधार नहीं किया गया तो जरूरत पड़ी तो जनता के साथ धरने पर बैठेंगे
रमेश दुबे ने कहा इन दिनों क्षेत्र लोग लगातार बिजली के झटके और लो वोल्टेज 24 घंटे बिजली की कटौती तार की फालटीग की समस्या से परेशान हैं। एक जहां तरफव्यापारी परेशान है साथ ही भीषण गर्मी के दिनों में लोगों का पारा बिजली विभाग के तारों को लेकर भी ऊंची नजर आ रही है। आए दिन सोसल मीडिया के माध्यम से व्यापारी वर्ग भी अपना विरोध जाहिर कर रहे है उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है परन्तु जमीनी हकीकत है ये हैं कि नगर व क्षेत्र में दिन भर में 2 घंटे भी लाइट नहीं आरही है कहा जब सरकार सब बेच रही हैं कर्मचारी क्या करेगा उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से बात करके कहा कि अगर एक सफ़्ताह के अंदर बिजली के तार व्यवस्थित नहीं हुआ तो आपके कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे उन्होंने ये भी कहा कि सपा की सरकार में हमने प्रयास करके ये कार्यालय इस वजह से खुलवाया था कि हमारे क्षेत्र के जनता को बिल जमा करने के लिए राबर्ट्सगंज का चक्कर न लगाना पड़े और अगर कोई समस्याएं उत्पन्न हुई तो अपने क्षेत्र में ही शिकायत कर सके लेकिन सरकार बदलते ही अधिकारी के रवैए ही बदल गए जनता शिकायत क्या करे अधिकारी फोन तक नहीं उठते है अब इस मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि बिजली कटौती को लेकर अभी लोगों में जिस तरह का असंतोष है. उनके लिए स्थानीय अधिकारी कर्मचारी जो काम करना चाहते हैं वो नहीं कर रहे हैं। जनता देख रही है. समय आने पर जनता खुद विचार करेगी कि जनता को न्यायवादी सरकार चाहिए या ताना शाही सरकार उक्त मौके पर अजय यादव दिनेश अग्रहरी शैलेश मिश्रा रमजान अली राहुल उमर लाला चौबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










