रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) अपने दो दिवसीय रिहंद दौरे के दौरान एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील कुमार चौधरी ने मंगलवार को रिहंदेश्वर महादेव मंदिर मे पूजा अर्चना किया । जहां कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनन्त मोहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सदभाव प्रमुख अनिल त्रिपाठी, बीएमएस एनटीपीसी महासंघ के संगठन मंत्री राकेश राय, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार, राम निवास यादव, रामानंद यादव आदि ने उनका स्वागत किया । पूजा अर्चन के बाद बीएमएस कार्यालय ठेंगड़ी भवन में भी चौधरी का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से किया गया। बीएमएस रिंहद यूनिट के अध्यक्ष राकेश राय और महामंत्री एस एन पाठक ने अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम में हिस्सा लिया इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में राकेश राय ने कहा की हमे विश्वास है कि एनटीपीसी के विस्तार एवं कर्मचारियों के कल्याण में इनका कार्यकाल उल्लेखनीय साबित होगा। इनका ठेंगड़ी भवन में आने से कर्मचारियों में एक विशेष प्रकार का उत्साह एवं उम्मीद दिखाई दे रहा है। अपने उद्बोधन में श्री चौधरी ने कहा कि बीएमएस भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। त्याग, तपस्या और बलिदान इस संगठन की पहचान है। बीएमएस श्रमिकों के अधिकारों एवं कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। इसलिए सभी कर्मचारियों को इस संगठन से जुड़कर इसे मजबूत बनाना चाहिए। बीएमएस के महासचिव एस एन पाठक ने उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपका समय बहुमूल्य है; फिर भी आपका रिंहद आना और कर्मचारियों के साथ आत्मीयता से मिलना हमलोगों के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर राम निवास यादव, प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार, घनश्याम , चंदन डे, मयूर मित्तल, जावेद, सुनीत मिश्रा, रामानंद यादव मौजूद रहे।










