म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत म्योरपुर में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने किया गया, जिनके मार्गदर्शन में ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें प्राथमिक विद्यालय ,आंगनवाड़ी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज बिखरे प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया गया तथा झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, खुले में शौच की समाप्ति, तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर व आस-पास स्वच्छता बनाए रखें तथा कचरा अलग-अलग करके निस्तारित करें।अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे, ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल,अमर केश सिंह,चंदेल,दिनेश गुप्ता, गणेश जायसवाल, सुधीर,मोनू जायसवाल, आंगनबाड़ी ,, स्वच्छता टीम, एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

फोटो,










