डी बी ए द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती धूमधाम से मानाया गया
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा डी बी ए अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता मे डी बी ए सभागार में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती केक काटकर एवम् शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे शिद्दत से स्मरण किया गया ! प्रेस वार्ता में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एड व सचिव पवन कुमार सिंह एड साथ में रहे ! प्रेस वार्ता में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की आर्थिक बौद्धिक एवं सामाजिक स्तर व व्यवसाय में वृद्धि के लिए बिना हानि लाभ के कार्य करना तथा न्यास के सदस्यों की मृत्यु होने पर अधिवक्ता द्वारा नामित व्यक्ति को आर्थिक मदद करना इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है तथा न्यास के सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग व शोषित समाज तथा न्याय से वंचित व्यक्तियों को निशुल्क न्याय दिलाने का कार्य करना तब समाज के निराश्रित बच्चों को बुजुर्गों विद्वानों व विकलांग को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर करेगा ! ट्रस्ट की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है इसे एक जुलाई 2025 से वकालतनामा एवम् कूपन जारी कर दिया जाएगा ! उसी के आय से प्राप्त समस्त धनराशि अधिवक्ता कल्याण हेतु खर्च किया जाएगा ! डी बी ए के सभी सदस्यों को ट्रस्ट का सदस्य बने ! प्रेस वार्ता में प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव,रियाज खान, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शांति वर्मा, वी पी सिंह, टीटू गुप्ता, शाहनवाज खान, कामता प्रसाद यादव, राजेश कुमार, महेंद्र आर्य, दसरथ यादव, राकेश कुमार सिंह, नवीन पांडेय, याकूब,आदि उपस्थित रहे











