मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल तहसील परिसर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील मुख्यालय समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही योग की गतिविधियां आयोजित की गईं। घोरावल तहसील परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तहसील के अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक लक्ष्मी चन्द्र ने सभी प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मटरु लाल, राजेश चौबे, भगत सिंह, संतोष कुमार, इन्दुमणि त्रिपाठी, महेश पांडे, पवन कुमार, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।










