चोपन (सोनभद्र): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Sankalp Drug De-addiction and Health Care Centre, चोपन में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Society for Voluntary Action and Research (SVAR) और NTPC के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस आयोजन में योग शिक्षक श्री राजेश अग्रिहरी जी के मार्गदर्शन में सभी स्टाफ सदस्यों और केंद्र में भर्ती मरीजों ने भाग लिया। योग अभ्यास के दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और ध्यान जैसी क्रियाएं की गईं, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्फूर्तिवान अनुभव हुआ।
केंद्र की टीम ने बताया कि नशा मुक्ति की प्रक्रिया में योग और ध्यान का विशेष योगदान होता है, जिससे आत्म-संयम और मानसिक शांति प्राप्त होती है। SVAR और NTPC द्वारा समर्थित यह केंद्र लगातार मरीजों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है।
कार्यक्रम का आयोजन Sankalp Drug De-addiction and Health Care Centre, ग्रामवासी सेवा आश्रम, चोपन बैरियर, जिला सोनभद्र में किया गया।










