
सोनभद्र। थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में तेज रफ्तार टीपर बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार एक कि मौत दो गंभीर रूप घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बंबू पुत्र रोशन 27 वर्ष
निवासी सुददा थाना चितरंगी,घायल सोनू पुत्र सिपाही लाल उम्र 22 वर्ष
ग्राम कैथानी गढवा जिला सिगरैली,पुष्पा पत्नी सोन घायल है घायल सोनू अपनी पत्नी को इलाज करने के लिए चोपन आया था। इलाज कराकर चोपन से वापस अपने घर गढ़वा जिला सिंगरौली जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ग्राम सेमिया में तेज रफ्तार टीपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमें एक की मौत हो गया।राहगीरों ने सूचना दे कर डायल 108 द्वारा सामुदायिक केंद्र चोपन भेजा गया। जहां डॉक्टर ने बंबू मृत घोषित कर दिए और घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किय गया। थाना जुगैल को सूचना मिलते ही तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जटी।










