अत्यधिक गर्मी एव हिट वेव के दृष्टिगत प्राथमिक उच्च /प्राथमिक /मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चे 30 जून तक स्कूल नही जाएंगे। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पांडेय ने अत्यधिक गर्मी एव हिट वेव को देखते हुए 30 जून 2025 तक बच्चे स्कूल नही जाएंगे।











