• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

खेवंधा संपर्क मार्ग टापू बना भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला – आईजीआरएस पर फर्जी जवाब, जनता के साथ खुला विश्वासघात।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
June 10, 2025
in सोनभद्र
0
खेवंधा संपर्क मार्ग टापू बना भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला – आईजीआरएस पर फर्जी जवाब, जनता के साथ खुला विश्वासघात।
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खेवंधा संपर्क मार्ग टापू बना भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला – आईजीआरएस पर फर्जी जवाब, जनता के साथ खुला विश्वासघात
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश –
सिस्टम के गठजोड़ ने एक बार फिर जनहित पर कुठाराघात किया है। खेवंधा संपर्क मार्ग (टापू क्षेत्र) वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा था, जिसकी सुध लेने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे भ्रष्टाचार का चारागाह बना डाला।
स्थानीय नागरिक आदिवासी सुनील त्रिपाठी ने जब लगातार शिकायतें कीं, आईजीआरएस पोर्टल पर मामला दर्ज किया, और तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा, तब उम्मीद जगी थी कि प्रशासन अब जागेगा। लेकिन अफ़सोस, प्रशासन ने जनता की आवाज़ का गला घोंटते हुए कागज़ों पर झूठ की इमारत खड़ी कर दी — “कार्य पूर्ण हो गया” जैसे फर्जी और गुमराह करने वाले उत्तर दे दिए गए।
लेकिन सच्चाई ये थी कि सड़क आज भी गड्ढों में दबी कराह रही थी, और अधिकारी “कार्य पूर्ण” का प्रमाणपत्र बाँट रहे थे।
हाल ही में जब लखनऊ से आए उच्चाधिकारियों का दौरा हुआ और उनके साथ सोनभद्र जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी टापू पहुँचे, तब स्थानीय सुनील त्रिपाठी मौके पर भ्रष्टाचार की काली परतें खोलीं — और तब जाकर “सड़क का वास्तविक शुभारंभ” हुआ।
अब सवाल उठता है —
यदि कार्य पहले ही पूर्ण था, तो अब किस योजना या टेंडर से दोबारा निर्माण शुरू हुआ?
क्या जनता के टैक्स का पैसा दूसरी बार भी उसी जेब में जाएगा?
यह कोई सामान्य लापरवाही नहीं, बल्कि पूर्वनियोजित सरकारी लूट है — जिसमें अधिकारी, और तंत्र के कुछ लोग जनता को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं।
जनता अब कह रही है:
“ये वो सफेदपोश हैं जो दोनों हाथों से लूटते हैं, और जब पकड़े जाते हैं तो एक हाथ का बहाना बना लेते हैं।”
“इनकी जवाबदेही अब कागज़ों से नहीं, सड़क की धूल से तौली जाएगी।”
मांग की जाती है कि—
आईजीआरएस पर गलत रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
संबंधित विभागीय अफसरों की संपत्ति की जांच हो।
भविष्य में ऐसे कार्यों पर जन भागीदारी के साथ लाइव मॉनिटरिंग हो।
यह मामला अब सिर्फ एक टूटी सड़क का नहीं, बल्कि उस टूटी व्यवस्था का है जो जनता को रौंदकर, झूठ बोलकर, और लूट को योजनाबद्ध तरीके से वैध बना चुकी है — और यदि अब भी जनता नहीं बोली, तो हर गांव, हर मोहल्ला भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन जाएगा।

Previous Post

सोनभद्र के दुद्धी में तहसील दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।

Next Post

बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया थे – जाटव आर.पी. गौतम।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया थे – जाटव आर.पी. गौतम।

बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया थे - जाटव आर.पी. गौतम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
कंपोजिट स्कूल दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम- ।

कंपोजिट स्कूल दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम- ।

March 7, 2026
बीजपुर के सौरभ गुप्ता ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ।।

बीजपुर के सौरभ गुप्ता ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ।।

March 7, 2026
चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

March 6, 2026
डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

March 6, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio