रविशंकर पांडेय

बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव का मामला
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रंदह गांव में रविवार को देर शाम तालाब में अज्ञात किशोरी का शव उतराया हुआ मिला।शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौके पर पहुंच गए और गांव वालों तथा आसपास के लोगों से पहचान कराया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार रंदह गांव में रविवार को देर शाम तालाब में एक किशोरी का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि किशोरी का पहचान नहीं हो सका। ग्रामीणों के अनुसार छत्तीसगढ़ से किशोरी के गायब होने की खबर लगी थी। लोगों ने छत्तीसगढ़ की किशोरी होने का अनुमान लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ बार्डर के गांवों में भी सूचना कराया गया है। खबर लिखे जाने तक किशोरी के शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आस पास के गांवों के साथ छत्तीसगढ़ बार्डर के गांवों में भी सूचना करा दिया गया है।सुबह तक हो सकता है लोगों को सूचना मिलने पर पता चल जाए।










