मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल विधानसभा में सोमवार की शाम “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर तिरंगा यात्रा विधानसभा घोरावल के यशस्वी विधायक आदरणीय डॉ. अनिल कुमार मौर्य जी के नेतृत्व में निकाला गया। यह यात्रा वीर जवानों को श्रद्धांजलि और जनमानस में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने का सशक्त माध्यम बनी। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो हर भारतीय एकजुट होता है। कार्यकम संयोजक भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री कैलाश वैसवार, मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल,पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ,पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मुमताज अली, समीर वारसी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी लवकुश केशरी, युवा मोर्चा अनुराग अग्रहरि शिवद्वारमंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे सुनील चौबे मंडल मंत्री धीरज तिवारी,पवन सिंह पटेल जयनाथ सिंह कुशवाह विद्यासागर मौर्य, इत्यादि कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में मौजुद रहे










