
मई माह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात करेंगे धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान का प्रतिनिधि मंडल ।
आज धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुया पुनः तृतीय बार हुया विस्तार जिसमे संस्थान की भारतीय मूल वर्तमान में विदेशी निवासी फिजी आयरलैंड की संस्थापक सदस्य एवम राष्ट्रीय महिला प्रभारी अनामिका अग्निहोत्री एवम उत्तर प्रदेश सह प्रभारी/राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा मौर्या, लाजवंती कुमारी,आकृति पोखरियाल एवम वर्णिका आर्य ने मिलकर लगातार संस्थान में महिला संगठन में लोगो को जोड़कर संस्थान को उद्देश्य के प्रति कार्य करने के लोगो को प्रेरित कर रही है । ऑनलाइन और दूरसंचार के माध्यम से आज संस्थान के संस्थापक सदस्य योग गुरु आचार्य आचार्य अजय कुमार पाठक जी के मार्गदर्शन में विस्तार किया ।
जिसमे उत्तराखंड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ डोली उर्फ धृति आर्य,राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली का सदस्य नीतू कुमारी और भावना कुमारी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिहार मोनिका कुमारी, चंडीगढ़ प्रदेश का प्रदेश प्रभारी प्रभाकर गिरी,सिद्धि कुमारी जिला प्रभारी सम्भल-उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कांत पाण्डेय,पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोवन सरकार ,आंध्र प्रदेश का धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान का प्रदेश प्रभारी साज़िद खान को मनोनीत किया जाता है , सावित्रा कुमारी वोगटी ,राष्ट्रीय महिला प्रभारी नेपाल का प्रभार सौंपा जाता है ।
लगातार संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने संस्थान के मूल उद्देश्य के पूर्ति के योग,आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति , एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति एवम जनकल्याण के आम जन मानस को समाज एवम स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न जिले,प्रदेशों के साथ के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धन्वंतरी पतंजलि संस्थान के लोगो के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है । संस्थान की इकाई विभिन्न देशों एवमं प्रदेशों में जैसे नेपाल देश , तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमांचल प्रदेश,उत्तराखंड,दिल्ली, राजस्थान,जम्मूकश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड,आंध्र प्रदेश,चंडीगढ़,पश्चिम बंगाल,बिहार में लोगो जनजागरूकता के माध्यम से लोककल्याण का कार्य कर रही है ।संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी कहना है संस्थान स्वास्थ्य जागरूक के साथ साथ ऋषि परम्परा और अपनी मूल परम्परा को जीवित रखने के लिए सोनभद्र गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना करना चाहते है ,जिससे भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता सदैव जीवित रहे । संस्थान में प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मद्देशिया मनोनीत किया गया ।










