करमा थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव की एक ग्यारह वर्षीय बालिका निशा पुत्री मखादू बीते बीस अप्रैल को सायं करीब पांच बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई जो 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक घर वापस नहीं आई है घर वाले अपने नातो रिश्तेदारों के पास खोजबीन भी कर चुके हैं ।परंतु कहीं पता नहीं चल पाया है परिवार वाले पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।











