
म्योरपुर/पंकज सिंह
शनिवार को जिलाधिकारी बी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में एस एन सी यू सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सेंटर में 28 दिन तक के बच्चों का इलाज किया जाएगा जिसमें 12 बेड मौजूद है जिसमें 4 क्रिटिकल और 8 नार्मल भर्ती करने की व्यवस्था है।डॉ संजीव बिंद ने बताया कि डिमांड की गई है आगे स्टाफ बढ़ाए जाएंगे।इस इस दौरान एसपी अशोक मीणा,सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, सीएचसी अधीक्षक पी एन सिंह, डॉ शिशिर श्रीवास्तव डा अंकित सिंह , उमाशंकर पांडे, वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।










