मिलिन्द कुमार
सोनभद्र(घोरावल)। विकास खंड घोरावल एवं विकास खंड कर्मा के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्राथमिक (बाल वाटिका) एवं प्राथमिक संवर्ग का समन्वयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चे, नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक संघ के पदाधिकारी तथा तहसील घोरावल के नायब तहसीलदार विदित तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनि के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार विदित तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उपस्थित नायब तहसीलदार को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सभी उपस्थितजनों का आभार अभिनंदन खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने माल्यार्पण कर किया । एआरपी अविनाश चंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम की संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला जिसमें पूर्व प्राथमिक शिक्षा हेतु सामुदायिक सहयोग कैसे प्राप्त किया जाय तथा वर्तमान स्थिति को व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में विकास खंड द्वय के 14 संकुल शिक्षक, 14 आंगनबाड़ी, 23 नोडल शिक्षक के साथ 70 छात्रों को प्रमाण पत्र एवं बच्चों को स्टेशनरी आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ने उपस्थित जनसमूह का आह्वाहन करते हुए कहा कि अगर सभी अभिभावक, आंगन बाड़ी और शिक्षक का उपस्थिति में सहयोग करें तो चमत्कारिक परिणाम दिखेंगे।
आभार ज्ञापन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों का आह्वाहन किया कि आंगन बाड़ी और सामुदायिक सहयोग प्राप्त करते हुए बाल वाटिका की मंशा को फलीभूत करें।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी, महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कौसर जहां सिद्दीकी, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर, पूर्व माध्यमिक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, अभिषेक मिश्रा, सूर्यलता, लीलावती , शशिकला, कुमुद, मिथिलेश द्विवेदी अखिलेश कुमार सिंह, धर्मराज सिंह, अवधेश कुमार, प्रद्युम्न सिंह, दिनेश मिश्रा, मयंक कुमार दूबे, कपिल आदि उपस्थित रहे।











