परिषदीय स्कूलों में आंगनबाड़ी लोकेटेड विद्यालयो के संचालित सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आसनडीह (सोनभद्र) विकास खण्ड बभनी के ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में आज़ ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ व्यास चन्द विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेन्द्र कुमार भारती व खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम रहे।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।
बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों संबोधित किया सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने डॉ ब्यास जी ने बताया बच्चे राष्ट्र के निर्माता होते हैं विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र कुमार भारती ने IYCF का फार्मूला बताते हुए बच्चों के अच्छे मन मस्तिष्क और स्वास्थ्य के बारे में बताया वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने विद्यालयों के 19 पैरामीटर बनाने पर प्रकाश डालते हुए, विभाग में सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में बताया,
इस कार्यक्रम में विकास खण्ड बभनी के सभी आंगनबाड़ी लोकेटेड विद्यालय के प्रधानाध्यापक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहे। इस मौके एमआरपी जगरनाथ,नन्दलाल, हरिश्चन्द्र यादव संतोष कुमार यादव, पुष्पेन्द्र कुमार विमल साथ ही आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफज़ल अहमद शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता शिक्षक ब्लॉक महामंत्री संदीप कुमार सिंह व शकीर अख्तर मोबीन अहमद,शाद नइयर, सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार, श्याम चरण,मसूद अहमद,ममता, अनुजा,रीता यादव, निशी दुबे सहित सैकड़ों शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने किया।










